दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में सोयाबीन के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो किसानों के लिए थोड़ी राहत लेकर आई है। सोयाबीन प्लांट में बढ़े हुए खरीदी भाव का असर कृषि उपज मंडियों में भी दिखा, जहां बुधवार और गुरुवार को भाव में 200 रुपए प्रति क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गई।
हालांकि, यह भाव अभी भी सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम हैं, जिससे किसानों को पूरी राहत नहीं मिली है। व्यापारियों का कहना है कि जनवरी माह में सोयाबीन के भाव में और वृद्धि की संभावना है, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है।
सरकार और बाजार के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए किसानों को सोयाबीन की गुणवत्ता बनाए रखने और सही समय पर बेचने की रणनीति अपनाने की जरूरत है।
मध्यप्रदेश सोयाबीन मंडी भाव | Soybean Price
बड़नगर मंडी 3391 से 6250 रूपये क्विंटल।
इंदौर लक्ष्मीबाई नगर मंडी 3655 से 5500 रूपये क्विंटल।
आष्टा मंडी 2400 से 5270 रूपये क्विंटल।
उज्जैन मंडी 2000 से 5190 रूपये क्विंटल।
बदनावर मंडी 1425 से 5000 रूपये क्विंटल।
धार मंडी 2980 से 4822 रूपये क्विंटल।
रतलाम मंडी 1322 से 4791 रूपये क्विंटल।
नामली मंडी 3050 से 4400 रूपये क्विंटल।
इंदौर संयोगितागंज मंडी 3800 से 4350 रूपये क्विंटल।
मंदसौर मंडी 3750 से 4392 रूपये क्विंटल।
गंजबासौदा मंडी 2245 से 4430 रूपये क्विंटल।
ब्यावरा मंडी 3365 से 4150 रूपये क्विंटल।
छिंदवाड़ा मंडी 3818 से 4175 रूपये क्विंटल।
हरदा मंडी 1950 से 4360 रूपये क्विंटल।
विदिशा मंडी 2000 से 4517 रूपये क्विंटल।
खंडवा मंडी 3000 से 4270 रूपये क्विंटल
जावरा मंडी 3800 से 4400 रूपये क्विंटल।
नीमच मंडी 3650 से 4434 रूपये क्विंटल।
दलौदा मंडी 4150 से 4540 रूपये क्विंटल।
महिदपुर मंडी 3700 से 4461 रूपये क्विंटल।
सिरोंज मंडी 3000 से 4505 रूपये क्विंटल।
धामनोद मंडी 3205 से 4460 रूपये क्विंटल।
सैलाना मंडी 3791 से 4150 रूपये क्विंटल।
बैतूल मंडी 3700 से 4350 रूपये क्विंटल।
खरगोन मंडी 3400 से 4300 रूपये क्विंटल।
टिमरनी मंडी 2518 से 4180 रूपये क्विंटल।
शाजापुर मंडी 2920 से 4540 रूपये क्विंटल।
राजगढ़ मंडी 3240 से 4651 रूपये क्विंटल।
भीकनगांव मंडी 3900 रूपये क्विंटल।
हाटपिपलिया मंडी 3875 से 4250 रूपये क्विंटल।
कुक्षी मंडी 3800 से 3900 रूपये क्विंटल।
पंधाना मंडी 3967 से 4042 रूपये क्विंटल।
तराना मंडी 4354 रूपये क्विंटल