8 जनवरी से हो रहा है कृषि मेला
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 8 जनवरी 2025 से तीन दिवसीय किसान मेला (Kisan Mela 2025) का भव्य आयोजन हो रहा है। कृषि विभाग की ओर से आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को नई कृषि तकनीकों और योजनाओं से अवगत कराना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। मेला आईटीआई मैदान, रायबरेली में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कृषि विभाग ने अधिक से अधिक किसानों से इस मेले में शामिल होने की अपील की है।किसान मेले में भाग लेने के लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क करें और अधिक जानकारी प्राप्त करें।
तीन दिनों में होंगे विविध कार्यक्रम
यह मेला एग्रीक्लाइमेट जोन विषय पर आधारित होगा और हर दिन विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
- पहला दिन (8 जनवरी): मेला उद्घाटन , जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, सनातन यौगिक खेती और उद्यानिकी कृषि पर चर्चा
- दूसरा दिन (9 जनवरी): कृषि यंत्रीकरण, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री और कृषि योजनाओं पर चर्चा
- तीसरा दिन (10 जनवरी): कृषि उत्पादक संगठन (FPO), एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड पर चर्चा।समापन सत्र और उत्कृष्ट किसानों को पुरस्कार वितरण।
किसानों के लिए क्या है खास
मेले में संगीत टोली, जादूगर कार्यक्रम और विभिन्न विषयों पर कृषि विशेषज्ञों से चर्चा की जाएगी। यह मेला किसानों को उन्नत तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करेगा।
बागवानी महोत्सव 2025 में बड़ी सफलता
हाल ही में पटना के गांधी मैदान में आयोजित बागवानी महोत्सव 2025 (Horticulture Festival 2025) में 50 लाख रुपए के पौधे बिके और 297 विजेताओं को 12 लाख रुपए के पुरस्कार दिए गए। तीन दिनों में 2 लाख से अधिक लोग महोत्सव में शामिल हुए। गुलाब, मनी प्लांट और सजावटी पौधों की खूब बिक्री हुई।
कृषि क्षेत्र में नया उत्साह
ये आयोजन किसानों को न केवल आर्थिक और तकनीकी सशक्तिकरण दे रहे हैं, बल्कि उन्हें नई पीढ़ी की खेती के तरीकों से भी जोड़ रहे हैं। किसान मेले और महोत्सवों से राज्य में खेती की गुणवत्ता और उत्पादकता को बढ़ावा मिल रहा है।