धान की MSP पर खरीद से संबंधित जानकारी..
मध्य प्रदेश में धान खरीदी का सीजन जोरों पर है। 2 दिसंबर 2024 से शुरू हुई धान खरीदी प्रक्रिया में अब तक 2,11,780 किसानों से 14,09,493 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। यह खरीदी 20 जनवरी 2025 तक चलेगी। किसानों को समय पर अपना पंजीयन करवाने और उपार्जन केंद्रों पर अपना नंबर लगाने की सलाह दी गई है।खरीद की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2025 हैं।खरीदी का समय सुबह 9 बजे से रात 7 बजे तक हैं।
धान के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)
- सामान्य धान : 2,300 रुपए प्रति क्विंटल
- ग्रेड-A धान : 2,320 रुपए प्रति क्विंटल
किसानों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में 1,358 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसानों को बिना किसी असुविधा के अपनी फसल बेचने की व्यवस्था की गई है।
धान की खरीदी प्रक्रिया
- MSP पर फसल बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
- उपार्जन केवल सोमवार से शुक्रवार के बीच होता है।
- केवल एफएक्यू गुणवत्ता की फसल उपार्जित की जाएगी। उपार्जन केंद्रों पर गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
- फसल बेचने के बाद किसानों को भुगतान उनके आधार नंबर से जुड़े बैंक खाते में सीधे किया जाएगा।
- पंजीकरण और उपार्जन से जुड़ी समस्याओं के लिए तकनीकी सेल और कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
जिलों में धान खरीदी के आंकड़े
जानें, मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कितनी मात्रा में धान खरीदी हुई है:
- सीधी: 40,959 मीट्रिक टन
- दमोह: 26,655 मीट्रिक टन
- पन्ना: 36,875 मीट्रिक टन
- सागर: 5,110 मीट्रिक टन
- शहडोल: 73,311 मीट्रिक टन
- अनूपपुर: 30,512 मीट्रिक टन
- उमरिया: 40,488 मीट्रिक टन
- रीवा: 1,61,640 मीट्रिक टन
- सतना: 1,57,085 मीट्रिक टन
- सिंगरौली: 56,394 मीट्रिक टन
- मऊगंज: 39,672 मीट्रिक टन
- मैहर: 51,501 मीट्रिक टन
- रायसेन: 11,409 मीट्रिक टन
- सीहोर: 8,682 मीट्रिक टन
- विदिशा: 518 मीट्रिक टन
- नर्मदापुरम: 54,276 मीट्रिक टन
- बैतूल: 15,243 मीट्रिक टन
- हरदा: 129 मीट्रिक टन
- बालाघाट: 1,82,287 मीट्रिक टन
- कटनी: 1,47,850 मीट्रिक टन
- मंडला: 77,746 मीट्रिक टन
- नरसिंहपुर: 32,145 मीट्रिक टन
- जबलपुर: 89,045 मीट्रिक टन
- सिवनी: 58,286 मीट्रिक टन
- डिंडोरी: 8,720 मीट्रिक टन
- छिंदवाड़ा: 2,597 मीट्रिक टन
- भिंड: 207 मीट्रिक टन
- शिवपुरी: 92 मीट्रिक टन
- झाबुआ: 13 मीट्रिक टन
- अलीराजपुर: 46 मीट्रिक टन
किसानों के लिए आवश्यक सलाह
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना नंबर लगवाएं और निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार ही अपनी फसल बेचें। किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क करें।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
अधिक जानकारी के लिए इस नंबर 0755-2551471 पर संपर्क करें।