ऑटो एक्सपो 2025 में Toyota ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Toyota Urban Cruiser EV से पर्दा उठा दिया है। यह कार असल में Maruti E Vitara का Toyota version है। हालांकि कंपनी इसे अभी भी एक कॉन्सेप्ट मॉडल बता रही है, लेकिन इसे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में प्रोडक्शन रेडी वर्ज़न के रूप में पहले ही पेश किया जा चुका है। मार्च 2025 में ई विटारा की लॉन्चिंग के बाद, टोयोटा इसे 2025 की दूसरी छमाही में भारतीय बाजार में उतारेगी।
Design
Toyota Urban Cruiser EV का डिज़ाइन Maruti E Vitara से प्रेरित है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। इसका फ्रंट लुक पूरी तरह अलग है और अधिक साफ-सुथरा व एलिगेंट लगता है। इसकी हेडलाइट्स पहले से पतली हैं और उनके बीच क्रोम पट्टी दी गई है। बंपर भी सलीकेदार डिज़ाइन का है, जिसमें दोनों किनारों पर वर्टिकल एयर वेंट्स दिए गए हैं। हालांकि, साइड और रियर प्रोफाइल में यह ई विटारा जैसी ही दिखती है।

इस कार के इंटीरियर की झलक एक्सपो में नहीं मिली क्योंकि इसके विंडो ग्लास टिंटेड थे, लेकिन इंटरनेशनल वर्ज़न से यह साफ है कि इसका डैशबोर्ड डिज़ाइन ई विटारा जैसा ही होगा। इसमें दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.1-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
Battery, range and performance
Toyota Urban Cruiser EV में दो बैटरी ऑप्शंस मिलते हैं— 49kWh और 61kWh।
- 49kWh बैटरी: इसमें फ्रंट एक्सल पर 143hp का मोटर दिया गया है।
- 61kWh बैटरी: इसमें 173hp का मोटर मिलता है।
- दोनों वेरिएंट्स में टॉर्क 193Nm का ही रहेगा।
- इसकी अधिकतम रेंज 500 किलोमीटर से अधिक हो सकती है (बड़े बैटरी पैक के साथ)।
लॉन्च के बाद यह एसयूवी भारतीय बाजार में मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में उतरेगी, जहां इसका मुकाबला Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6 and Tata Harrier EV जैसी गाड़ियों से होगा।