Tata की EV खरीदने का सुनहरा मौका! इस महीने पाएं ₹85,000 तक की बचत।

By
On:
Follow Us

टाटा मोटर्स इस महीने अपनी कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। Tata Punch EV, Tiago EV, Nexon EV और Curve EV पर आकर्षक ऑफर उपलब्ध हैं। MY2024 स्टॉक के लिए चारों मॉडल्स पर छूट मिल रही है, जबकि MY2025 स्टॉक पर सिर्फ पंच ईवी और टियागो ईवी के लिए लाभ दिए जा रहे हैं। ये छूट अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से तय की गई हैं और दो भागों में बंटी हैं – “ग्रीन बोनस” और “एक्सचेंज/स्क्रैपेज बेनिफिट्स”

Tata Curvv EV: Discounts up to ₹70,000

Tata की प्रमुख इलेक्ट्रिक कार Curvv EV के MY2024 स्टॉक पर ₹70,000 तक की बचत मिल रही है। 55kWh बैटरी और 167hp की ताकत के साथ, यह टाटा की सबसे दमदार ईवी है।

Tata Punch EV: Up to ₹70,000 off

  • MY2024 स्टॉक में Smart और Smart+ वेरिएंट (3.3kW चार्जर के साथ) पर ₹40,000 तक का डिस्काउंट
  • अन्य मीडियम-रेंज और लॉन्ग-रेंज वेरिएंट्स पर ₹50,000 तक की छूट
  • 7.2kW फास्ट चार्जर ऑप्शन लेने पर ₹70,000 तक की बचत
  • MY2025 स्टॉक के लिए सभी वेरिएंट्स पर ₹40,000 तक की छूट

Kia Syros भारत में लॉन्च: दमदार फीचर्स और शानदार कीमत के साथ नई SUV, जानिए क्या होगा खास।

Tata Nexon EV: Up to ₹40,000 off

MY2024 स्टॉक के लिए किसी भी वेरिएंट, चार्जर टाइप और रेंज पर ₹40,000 तक का फायदा45kWh की बैटरी के साथ, यह Punch EV और Tiago EV से ज्यादा रेंज देती है।

Tata Tiago EV: Discounts up to ₹85,000

  • MY2024 स्टॉक में Tiago EV पर सबसे ज्यादा छूट।
  • XT वेरिएंट (3.3kW चार्जर के साथ) पर ₹85,000 तक की बचत
  • XZ+ वेरिएंट पर ₹60,000 तक की छूट
  • MY2025 स्टॉक के लिए, सभी वेरिएंट्स (सिवाय XZ+ के) पर ₹40,000 तक की बचत (सिर्फ 3.3kW चार्जर के साथ)।

अगर आप Tata की EV लेने का मन बना रहे हैं, तो यह शानदार मौका है! छूट सिर्फ इस महीने के लिए उपलब्ध है।

Kia Syros भारत में लॉन्च: दमदार फीचर्स और शानदार कीमत के साथ नई SUV, जानिए क्या होगा खास।

Auto News

"मैं पिछले 3 वर्षों से स्मार्टफोन और ऑटोमोबाइल्स की खबरें और समीक्षाएँ लिख रहा हूँ। टेक्नोलॉजी और वाहनों की दुनिया में रुचि रखते हुए, मैं पाठकों को नवीनतम जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।"

For Feedback - patidarpatidar338@gmail.com

Leave a Comment

WhatsApp Group Link