टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में 7 अगस्त को अपनी नई एसयूवी टाटा कर्व (Tata Curvv) लॉन्च करने जा रही है। यह एसयूवी अपने खास फीचर्स के साथ C-सेगमेंट एसयूवी में एक नया मानक स्थापित करने वाली है। टाटा कर्व में तीन महत्वपूर्ण फीचर्स होंगे, जो अभी तक किसी भी अन्य C-सेगमेंट एसयूवी में देखने को नहीं मिले हैं। आइए, जानते हैं इन फीचर्स के बारे में विस्तार से।
1. Flush Door Handle
Tata Curvv को पहली C-सेगमेंट एसयूवी के रूप में पेश किया जाएगा, जिसमें फ्लश डोर हैंडल होगा। यह फीचर पहले केवल D-सेगमेंट की महिंद्रा एसयूवी 700 में उपलब्ध था, लेकिन अब टाटा ने इसे अपनी कर्व एसयूवी में भी शामिल किया है। कर्व के उच्चतम वैरिएंट में ऑटोमैटिक फ्लश डोर हैंडल मिलेगा, जो डिजाइन के मामले में एक कदम और आगे बढ़कर एक खास आकर्षण पेश करेगा। इसके साथ ही टाटा कर्व में टच-बेस्ड स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल होंगे, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखे जाएंगे।

2. Electric tailgate
Tata Curvv का दूसरा प्रमुख फीचर है इलेक्ट्रिक टेलगेट, जो पहले टाटा सफारी में देखने को मिला था। इस फीचर के साथ ड्राइविंग का अनुभव और भी बेहतर हो जाएगा। टाटा कर्व इस फीचर को देने वाली अपनी सेगमेंट की सबसे सस्ती और पहली एसयूवी होगी। यह फीचर खासतौर पर कर्व के उच्चतम वैरिएंट में मिलेगा और उपयोगकर्ताओं को एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करेगा।
Nissan इंडिया ने लॉन्च की नई फ्लैगशिप एसयूवी, Nissan X-Trail: जानें कीमत और फीचर्स।
3. Full Map View
Tata Curvv में एक और जबरदस्त फीचर जोड़ा गया है, वह है फुल मैप व्यू। कर्व के इन्फोटेनमेंट सिस्टम में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जो आमतौर पर लग्जरी कारों में देखने को मिलता है। यह फीचर उपयोगकर्ताओं को बेहतर और सटीक नेविगेशन प्रदान करेगा। एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ, ग्राहक गूगल मैप्स और एप्पल मैप्स को मिरर करके फुल मैप व्यू का आनंद ले सकेंगे।
Tata Curvv इन नवाचारी फीचर्स के साथ न केवल अपनी सेगमेंट में एक अलग पहचान बनाने जा रही है, बल्कि यह भारतीय कार बाजार में भी एक नई दिशा और दृष्टिकोण का संकेत देती है। यह एसयूवी अपने अद्वितीय फीचर्स, तकनीकी क्षमता और आकर्षक डिजाइन के साथ ग्राहकों को एक बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव देने के लिए तैयार है।
Revolt Motors ने RV400 और RV400 BRZ की कीमतों में किया बदलाव, जानें नई कीमतें और ऑफर्स।