फैमिली के लिए चाहिए 7 सीटर कार? ये 3 सस्ती MPV आपके लिए बेस्ट हैं, कीमत 6.15 लाख से शुरू

By
On:
Follow Us

Top 3 सस्ती 7-Seater MPV कारें

Top 3 Best Affordable MPV : अगर आपके घर में लोग ज्यादा हैं और आप एक ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जिसमें सभी आराम से बैठ सकें, तो 7-सीटर MPV कार आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती है। खास बात ये है कि अब मार्केट में कुछ ऐसी गाड़ियां हैं जो सस्ती भी हैं और फीचर्स से भरपूर भी। यहां हम आपको 3 ऐसी किफायती 7-सीटर कारों के बारे में बता रहे हैं – Renault Triber, Maruti Ertiga और Toyota Rumion।

(1) Renault Triber – सबसे सस्ती 7-सीटर कार

  • कीमत : ₹6.15 लाख से ₹8.98 लाख (एक्स-शोरूम)
  • इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 71 bhp की पावर और 96 Nm टॉर्क देता है।
  • इसमें मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) दोनों गियरबॉक्स मिलते हैं।
  • आप इसे CNG में भी डीलर से लगवाकर ले सकते हैं।
  • माइलेज 18 से 20 किमी/लीटर तक है।
  • फुल टैंक में 800 किमी तक चल सकती है।
  • फीचर्स: डुअल एयरबैग, ABS, रियर कैमरा, 8-इंच टचस्क्रीन, Apple CarPlay/Android Auto, वायरलेस चार्जर, AC वेंट्स सभी सीटों के लिए।

(2) Maruti Suzuki Ertiga – भरोसेमंद और पॉपुलर MPV

  • कीमत : ₹8.97 लाख से ₹13.26 लाख (एक्स-शोरूम)
  • इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है (103 bhp, 138 Nm टॉर्क)।
  • मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प हैं। CNG वर्जन भी मौजूद है।
  • माइलेज: पेट्रोल में 20.51 किमी/लीटर, CNG में 26.08 किमी/किग्रा
  • फीचर्स: 4 एयरबैग, ABS, रियर सेंसर, टचस्क्रीन, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सभी रो में AC वेंट्स।

(3) Toyota Rumion – Ertiga जैसा ही लुक और इंजन

  • कीमत : ₹10.54 लाख से ₹13.83 लाख (एक्स-शोरूम)
  • इसमें भी वही 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है (102 bhp, 137 Nm)।
  • मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध है।
  • CNG वर्जन में भी आता है।
  • माइलेज भी Ertiga जितना ही है – पेट्रोल में 20.51 किमी/लीटर और CNG में 26.08 किमी/किग्रा
  • डिजाइन और फीचर्स लगभग Ertiga जैसे ही हैं।

    अंतिम सलाह

    मॉडल : Renault Triber
    कीमत : (₹)6.15 लाख से 8.98 लाख
    इंजन : 1.0L
    माइलेज : पेट्रोल 18–20 किमी/लीटर

      मॉडल : Maruti Ertiga
      कीमत : (₹)8.97 लाख से 13.26 लाख
      इंजन : 1.5L पेट्रोल / CNG
      माइलेज : 20.51 किमी/लीटर (पेट्रोल), 26.08 CNG

      मॉडल : Toyota Rumion
      कीमत : (₹)10.54 लाख से 13.83 लाख
      इंजन : 1.5L पेट्रोल / CNG
      माइलेज : 20.51 किमी/लीटर (पेट्रोल), 26.08 CNG

      अगर आप कम बजट में फैमिली के लिए एक भरोसेमंद और आरामदायक 7-सीटर कार लेना चाहते हैं, तो Renault Triber बेस्ट ऑप्शन है। वहीं ज्यादा फीचर्स और ज्यादा ताकत चाहिए तो Ertiga या Rumion भी अच्छे विकल्प हैं।

      For Feedback - patidarpatidar338@gmail.com

      Related News

      Leave a Comment

      WhatsApp Group Link