देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर बाइक Hero Xtreme 160R 4V का नया और शानदार संस्करण लॉन्च किया है। इस बाइक को कई नए और शानदार फीचर्स से लैस किया गया है, जो न केवल इसकी परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाते हैं, बल्कि इसकी सुरक्षा और आराम में भी इजाफा करते हैं। खास बात यह है कि ये फीचर्स पहले केवल कारों में ही देखे जाते थे, लेकिन अब Hero ने इन्हें अपनी बाइक में शामिल करके अपने ग्राहकों को नया अनुभव देने का प्रयास किया है।
Major new features of 2024 edition Hero Xtreme 160R 4V:
- Panic Brake Alert: (फर्स्ट इन सेगमेंट) – सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाइक में यह फीचर दिया गया है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर आस-पास के वाहनों को अलर्ट करता है।
- Pillion Seat: अब यात्री के लिए भी आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव।
- Dual Channel ABS: सुरक्षा को बढ़ाते हुए, दोनों पहियों पर एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
- Drag Timer: अब बाइक को लेकर अपनी गति और परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से ट्रैक कर सकते हैं।
- New Speedometer and Tail Light: स्टाइलिश और आधुनिक डिज़ाइन के साथ नए स्पीडोमीटर और टेल लाइट को शामिल किया गया है।
- Kevlar Brown Colour: अब बाइक को एक नया और आकर्षक केवलर ब्राउन रंग में भी उपलब्ध है।
- KYB USD Forks: बाइक की सस्पेंशन क्षमता को बढ़ाने के लिए इसमें KYB USD फॉर्क्स का उपयोग किया गया है।

Hero Xtreme 160R 4V Engine and Performance:
Hero Xtreme 160R 4V में 163 सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 16.9 पीएस की पावर और 14.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और बाइक में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स के साथ अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट और रियर सस्पेंशन को मजबूत बनाने के लिए इसमें हाई क्वालिटी के पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिमी और फ्यूल टैंक क्षमता 12 लीटर है।
Ola ने भारत में लॉन्च की अपनी नई इलेक्ट्रिक Roadster रेंज: पावर, रेंज और कीमत में धमाल।
Hero Xtreme 160R 4V Price:
- Base Variant: ₹1,38,500 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
- Kevlar Brown Edition: ₹1,39,500 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
नए और बेहतर फीचर्स से लैस इस बाइक की कीमत में थोड़ा सा इजाफा हुआ है, लेकिन यह उन सभी फीचर्स और परफॉर्मेंस के हिसाब से एक बेहतरीन डील साबित होती है। Hero Xtreme 160R 4V का यह नया संस्करण बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है।
सरकार की नई पहल : किसानों के लिए बनाए जा रहे हैं विशेष “फार्मर आईडी” , होगा फायदा