BMW ने अपनी प्रमुख इलेक्ट्रिक SUV, iX का Facelift मॉडल पेश किया है। इस नए अवतार में न केवल कुछ डिज़ाइन सुधार किए गए हैं, बल्कि पावर और एफिशिएंसी में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। BMW का यह फेसलिफ्ट वर्जन मार्च 2025 से जर्मनी के डिंगोलफिंग प्लांट में उत्पादन के लिए तैयार होगा और इसे इस साल वसंत ऋतु में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा।
BMW iX facelift – key changes
- नई बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ अब ज्यादा पावर और रेंज मिलेगी
- नया ग्रिल और अलॉय व्हील डिज़ाइन से बदला एक्सटीरियर लुक
- इंटीरियर में नया स्टीयरिंग व्हील और बेहतर सीटें
- अपडेटेड वेरिएंट नामकरण और M स्पोर्ट पैकेज का विकल्प
exterior updates
BMW iX के Facelift में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन इसे नया और प्रीमियम लुक देने के लिए कुछ महत्वपूर्ण ट्वीक किए गए हैं। इसका किडनी ग्रिल अब नए डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें हॉरिजॉन्टल डायगोनल लाइन्स दी गई हैं। BMW ने इस बार अपने “Iconic Glow Illumination” टेक्नोलॉजी को ग्रिल में शामिल करने का ऑप्शन भी दिया है।
फ्रंट बंपर को भी नया डिज़ाइन मिला है, जिसमें बड़े एयर इनटेक्स और नए LED हेडलैंप्स जोड़े गए हैं। साइड प्रोफाइल में मामूली बदलाव किए गए हैं, जैसे कि साइड स्कर्ट पर सिल्वर इंसर्ट और नए डिज़ाइन के 20-इंच अलॉय व्हील्स। ग्राहक 21-इंच, 22-इंच और M70 वेरिएंट के लिए 23-इंच अलॉय व्हील्स का विकल्प भी चुन सकते हैं।
What’s new in the interior?
BMW iX के इंटीरियर में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन जो भी सुधार किए गए हैं, वे इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। सबसे बड़ा बदलाव नए राउंड-थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील के रूप में आया है, जो पुराने पेंटागोनल-टू स्पोक स्टीयरिंग को रिप्लेस करता है।
सबसे खास एडिशन BMW के M मल्टी-फंक्शन सीट्स हैं, जो iX M70 वेरिएंट में स्टैंडर्ड दी जाएंगी और अन्य वेरिएंट्स के लिए M स्पोर्ट पैकेज के साथ उपलब्ध होंगी। इन सीटों में बेहतर लम्बर सपोर्ट, एडजस्टेबल बैकरेस्ट और एक्टिव वेंटिलेशन की सुविधा मिलेगी। ग्राहक इन्हें Castanea नैचुरल लेदर, Amido नैचुरल लेदर या माइक्रोफाइबर/Sensatec (Atlas Grey/Black) में M-स्टाइल स्टिचिंग के साथ कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
Hero Karizma XMR Combat edition: नया लुक, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च।
Powertrain and performance
नए BMW iX Facelift में तीन वेरिएंट्स – iX 45, iX 60 और टॉप-एंड iX M70 उपलब्ध होंगे।वेरिएंटबैटरी क्षमतापावरटॉर्करेंज (WLTP)iX 45 94.8kWh 402hp 700Nm 602km iX 60 109.1kWh 536hp 765Nm 701km iX M70 108.9kWh 659hp 1,100Nm 600km
iX M70 वेरिएंट में लॉन्च कंट्रोल एक्टिवेट करने पर 1,100Nm तक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता है, जिससे यह BMW की अब तक की सबसे दमदार इलेक्ट्रिक SUV बन जाती है।
Charging and launch possibilities in India
BMW iX 60 और iX M70 में 195kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जबकि iX 45 175kW चार्जिंग स्पीड तक सपोर्ट करेगा।
वैश्विक लॉन्च के बाद, BMW iX Facelift के 2025 के अंत तक भारत में आने की उम्मीद है। वर्तमान में भारतीय बाजार में iX केवल xDrive 50 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹1.39 करोड़ (एक्स-शोरूम, मुंबई) है। अब देखना होगा कि फेसलिफ्ट मॉडल में BMW भारतीय ग्राहकों को कितने वेरिएंट्स का विकल्प देती है।