होंडा ने अपनी नवीनतम जेनरेशन CB190TR नियो-रेट्रो बाइक के डिज़ाइन का भारत में पेटेंट करा लिया है। यह मोटरसाइकिल अपने इंजन और कुछ चेसिस पार्ट्स को होंडा हॉर्नेट 2.0 के साथ साझा करती है।
Engine and Performance
CB190TR दिखने में रेट्रो स्टाइल वाली बाइक है, लेकिन इसके भीतर हॉर्नेट 2.0 जैसी शानदार खूबियां छुपी हैं। इसमें 184cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 16.7hp की पावर और 15.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिसमें स्लिप और असिस्ट क्लच भी दिया गया है।
नई Volkswagen T-Roc का लीक हुआ नया लुक, ग्लोबल डेब्यू के लिए तैयार, जानिए पूरी डिटेल।
Features and Hardware
CB190TR और हॉर्नेट 2.0 में कई समानताएं हैं। दोनों में समान यूएसडी फोर्क, 12-लीटर का फ्यूल टैंक, व्हील्स और ब्रेक्स दिए गए हैं। हालांकि, CB190TR का लुक पूरी तरह अलग है। जहां हॉर्नेट 2.0 एक शार्प और एंगुलर स्ट्रीटफाइटर बाइक है, वहीं CB190TR को क्लासिक नियो-रेट्रो लुक दिया गया है। इसका डिजाइन CB300R से मेल खाता है, जिसमें राउंड एलईडी हेडलाइट, लगभग फ्लैट सिंगल-पीस सीट और कॉम्पैक्ट एग्जॉस्ट मफलर दिया गया है।
Will CB190TR be launched in India?
भारत में नियो-रेट्रो बाइक्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। हॉर्नेट 2.0 और CB190TR के बीच कई समानताओं के कारण यह उम्मीद जताई जा रही है कि होंडा भविष्य में इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। वर्तमान में, हॉर्नेट 2.0 की कीमत 1.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यदि होंडा अपने नियो-रेट्रो सेगमेंट को मजबूत करना चाहती है, तो CB190TR की कीमत भी इसी के आसपास हो सकती है।
Mahindra XUV 3XO और XUV700 की धांसू डिमांड – कुछ वेरिएंट्स के लिए 1 साल तक की वेटिंग!