Mahindra XUV 3XO और XUV700 की धांसू डिमांड – कुछ वेरिएंट्स के लिए 1 साल तक की वेटिंग!

By
On:
Follow Us

Mahindra की लोकप्रिय एसयूवीज़ XUV 3XO और XUV700 ग्राहकों के बीच जबरदस्त मांग में हैं। एक डीलर के अनुसार, इन गाड़ियों की वेटिंग पीरियड दो हफ्तों से लेकर एक साल तक हो सकता है, जो वेरिएंट और फ्यूल टाइप पर निर्भर करता है।

जनवरी 2025 में ही Mahindra ने XUV 3XO की 8,454 यूनिट्स और XUV700 की 8,399 यूनिट्स बेचीं, जिससे ये कंपनी की दूसरी और तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां बन गई हैं। वहीं, स्कॉर्पियो (Scorpio N और Scorpio Classic) अब भी महिंद्रा की टॉप सेलिंग एसयूवी बनी हुई है।

Mahindra XUV 3XO: Variant wise waiting period and price

वेरिएंटपेट्रोलडीजलकीमत (लाख रुपये) MX1 1 साल – 7.99 MX2/ MX2 Pro 3 महीने 2 हफ्ते 9.39 – 10.49 MX3/ MX3 Pro 3 महीने 2 हफ्ते 9.74 – 11.79 AX5 4 महीने 2 हफ्ते 11.19 – 12.99 AX5 L 3 महीने – 12.44 AX7 1 महीना 2 हफ्ते 12.56 – 14.49 AX7 L 1 महीना 2 हफ्ते 13.94 – 15.56

XUV 3XO के MX1 बेस वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 1 साल बना हुआ है, जो अक्टूबर 2024 में भी इतना ही था। इसकी वजह यह है कि महिंद्रा इस वेरिएंट का उत्पादन सीमित मात्रा में कर रही है। वहीं, डीजल वेरिएंट्स की वेटिंग अब घटकर सिर्फ 2 हफ्ते रह गई है।

Tata Nexon का अगला जनरेशन मॉडल ‘गरुड़’ मार्केट में होगा लॉन्च, धांसू अपडेट के साथ मिलेंगे कहीं बेहतरीन फीचर्स भी।

Engine and Transmission Options

XUV 3XO में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं:

  • 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (111hp)
  • 1.2-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल (131hp)
  • 1.5-लीटर टर्बो डीजल (117hp)

मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट्स में टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और डीजल वेरिएंट में AMT ऑप्शन मिलता है। XUV 3XO की कीमत 7.99 लाख से 15.56 लाख रुपये तक जाती है और इसका मुकाबला Kia Syros, Tata Nexon, Skoda Kylaq और Hyundai Venue से है।

Mahindra XUV700: Variant wise waiting period and price

वेरिएंटवेटिंग पीरियड (पेट्रोल और डीजल)कीमत (लाख रुपये) MX 1 महीना 13.99 – 14.99 AX3 1 महीना 16.39 – 18.59 AX5 S 1 महीना 16.89 – 19.24 AX5 1 महीना 17.69 – 20.64 AX7 1 महीना 19.49 – 23.34 AX7 L 1 महीना 23.94 – 25.74 ESP/ 6-सीटर/ ड्यूल टोन मॉडल्स डीलरशिप पर पता करें –

XUV700 के सभी वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड अब 1 महीने रह गया है, जो अक्टूबर 2024 में 2 महीने था। खासकर, AX7 और AX7 L मॉडल्स की डिलीवरी टाइमिंग पहले से आधी हो गई है। हालांकि, ESP, 6-सीटर और ड्यूल-टोन वेरिएंट्स के वेटिंग पीरियड के लिए डीलरशिप से संपर्क करना बेहतर होगा

Engine and Transmission Options

XUV700 में दो इंजन ऑप्शंस मिलते हैं:

  • 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल
  • 2.2-लीटर डीजल

यह दोनों 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। हालांकि, AWD ऑप्शन सिर्फ डीजल वेरिएंट में दिया गया है। XUV700 की कीमत 13.99 लाख से 25.74 लाख रुपये तक जाती है और यह Tata Harrier, Safari, MG Hector, Hector Plus और Hyundai Alcazar को टक्कर देती है।

अगर आप Mahindra XUV 3XO या XUV700 लेने का प्लान कर रहे हैं, तो जल्दी बुकिंग कराना बेहतर रहेगा, क्योंकि कुछ वेरिएंट्स पर लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। सही वेरिएंट और ट्रांसमिशन ऑप्शन की जानकारी के लिए अपने नजदीकी Mahindra डीलरशिप से संपर्क करें

लंबे इंतजार के बाद Royal Enfield Himalayan की हुई मार्केट में धमाकेदार एंट्री, शानदार फीचर्स के साथ देखे इसकी खासियत।

Auto News

"मैं पिछले 3 वर्षों से स्मार्टफोन और ऑटोमोबाइल्स की खबरें और समीक्षाएँ लिख रहा हूँ। टेक्नोलॉजी और वाहनों की दुनिया में रुचि रखते हुए, मैं पाठकों को नवीनतम जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से प्रदान करने का प्रयास करता हूँ।"

For Feedback - patidarpatidar338@gmail.com

Leave a Comment

WhatsApp Group Link