मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने किसानो के लिए 10 फरवरी को 1624 करोड़ रु की राशि जारी कर दी है। जो की प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानो के बैंक खातों में जमा हो चुकी है। राज्य में DBT के जरिये सभी लाभार्थी किसानो को सरकार हर साल किसान योजना की तर्ज पर हर चार महीने के अंतराल पर 2000 रु यानि की साल में 6 हजार रु की राशि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जारी करती है। जिसका लाभ 10 फरवरी को 11 वी क़िस्त के रूप में किसानो को जारी किया गया है। इससे पहले 10 क़िस्त का लाभ किसानो को मिल चूका था। 10 फरवरी को प्रदेश के किसानो को 11 वी क़िस्त राशि जारी हुई है।
देवास में कार्यक्रम के दौरान जारी की राशि
मध्य प्रदेश राज्य के सीएम मोहन यादव ने देवास में एक कार्यक्रम के दौरान किसानो एवं प्रदेश में महिलाओ के लिए चलाई जा रही लाड़ली बहन योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत करोड़ो रु की राशि 10 फरवरी को जारी की है। 10 फरवरी को एक करोड़ 27 लाख के करीब महिलाओ को लाड़ली बहन योजना के तहत 1250 रु की राशि मिली और प्रदेश में 81 लाख से अधिक किसानो को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 2000 रु की राशि जारी की गई थी। ये राशि किसानो के अकॉउंट में पहुंच चुकी है।
11वी क़िस्त में 1624 करोड़ का खर्च
प्रदेश में किसानो को जारी की गई मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 2000 रु की प्रति क़िस्त राशि से विभाग द्वारा 1624 करोड़ रु का आर्थिक वहन किया जायेगा। इसके साथ ही लाड़ली बहन योजना के तहत एवं सामाजिक पेंशन सुरक्षा के लिए भी करोड़ो रु की राशि का वहन प्रदेश सरकार के कोष से होगा। आपको बता दे की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत अब तक 14 हजार करोड़ रु की राशि का वहन प्रदेश सरकार की तरफ से किया गया है। और इसमें 2024-25 में योजना के लिए 4 हजार 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.