बागवानी महोत्सव 2025 : शहरी बागवानी को मिलेगी नई दिशा
कृषि और बागवानी के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा आयोजित बागवानी महोत्सव 2025 गांधी मैदान, पटना में आज से शुरू हो गया। इस तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन राज्य के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने किया। महोत्सव में आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन का लाभ उठा सकें।बागवानी महोत्सव 2025 के माध्यम से बिहार सरकार ने शहरी बागवानी और कृषि को नया दिशा देने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। इस महोत्सव में भाग लेकर लोग बागवानी के प्रति अपनी रुचि बढ़ा सकते हैं और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को भी फैलाने में योगदान दे सकते हैं।
बागवानी महोत्सव 2025
बिहार में बागवानी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित बागवानी महोत्सव 2025 आज पटना के प्रतिष्ठित गांधी मैदान में शुरू हो गया। इस तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने किया, जो बागवानी और कृषि के क्षेत्र में नवाचार और विकास के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य शहरी बागवानी को प्रोत्साहित करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और आम जनता को बागवानी के लाभों से अवगत कराना है।
बागवानी महोत्सव 2025 का उद्देश्य
बागवानी महोत्सव 2025 का उद्देश्य शहरी बागवानी को बढ़ावा देना, पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को खेती-बाड़ी के नई विधियों के प्रति उत्साहित करना है। महोत्सव न केवल बागवानी के शौकीनों, बल्कि आम जनता और किसानों के लिए भी एक बड़ा अवसर है।
बागवानी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए योजनाएं
महोत्सव का मुख्य आकर्षण “छत पर बागवानी योजना” है, जिसके तहत केवल ₹2244 में 30 गमलों के साथ पौधे दिए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में बागवानी को बढ़ावा देना और लोग अपनी छतों पर ताजगी और हरियाली ला सकें। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
बागवानी महोत्सव 2025 की खास बातें
बागवानी महोत्सव में कई आकर्षण सम्मिलित हैं , जो इसे खास बनाते हैं।बागवानी महोत्सव 2025 की खास बातें इस प्रकार हैं-
- उद्यानिक उत्पादों की प्रदर्शनी : बागवानी महोत्सव में विभिन्न उद्यानिक उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां बागवानी से संबंधित उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण, बीज, पौधे और खाद उपलब्ध होंगे।
- उच्च गुणवत्ता वाले बीज और बिचड़ों की प्रदर्शनी : महोत्सव में सब्जी बीज और बिचड़ों की बिक्री और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जहां किसान और बागवान बेहतर खेती के लिए उन्नत बीज और पौधों का चयन कर सकते हैं।
- विशेषज्ञों के साथ ज्ञानवर्धक सत्र : इस महोत्सव में तकनीकी सत्र का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बागवानी और कृषि के विशेषज्ञ किसानों और बागवानों को नई तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और बागवानी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराएंगे।
- बागवानी कला और संस्कृति की प्रतियोगिताएं : महोत्सव में पुष्प सज्जा, चित्रकला, फल-सब्जी नक्काशी और क्विज़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
- बिहारी स्वाद का अनुभव : बागवानी महोत्सव में सिर्फ बागवानी ही नहीं, बल्कि स्थानीय बिहारी व्यंजनों का भी आनंद लिया जा सकता है। यहां के स्टॉल्स पर लिट्टी चोखा, सत्तू पराठा, और अन्य बिहारी व्यंजन उपलब्ध होंगे।