जब भी बजट 7-सीटर कारों का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) का जिक्र होता है। यह कार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है और इसकी पॉपुलैरिटी सालों से बरकरार है। अर्टिगा ने अपने मुकाबले उतरी कई कारों को पीछे छोड़ते हुए एक अलग पहचान बनाई है।
Record Breaking Performance in Sales
Maruti Eartiga की लोकप्रियता का अंदाजा इसके हालिया बिक्री आंकड़ों से लगाया जा सकता है। बीते महीने, इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 89% का इजाफा हुआ, और कुल 15,209 यूनिट्स बिकीं। वहीं, इसी सेगमेंट में मौजूद किआ कैरेंस और टोयोटा रुमियन जैसे प्रतिद्वंद्वियों की बिक्री क्रमशः 5,154 और 1,566 यूनिट्स रही। इन कमजोर आंकड़ों के कारण दोनों कारें जून 2024 में भारत की टॉप-25 बेस्ट सेलिंग कारों की सूची से बाहर हो गईं।

Features of Ertiga
1. Better Option in Budget:
Maruti Eartiga को कंपनी ने बजट एमपीवी सेगमेंट में पेश किया है। यह LXi, VXi, ZXi, और ZXi+ जैसे चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके VXi और ZXi ट्रिम्स CNG वर्जन में भी आते हैं। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.64 लाख रुपये है, जो 13.08 लाख रुपये तक जाती है।
2. Mileage:
Maruti Eartiga का माइलेज इसे खास बनाता है। यह एक लीटर पेट्रोल में 20.3 किलोमीटर और एक किलो सीएनजी में 26.11 किलोमीटर का प्रमाणित माइलेज देती है।
3. Powerful Engine and Transmission:
Maruti Eartiga में 1.5-लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन है, जो 102bhp पावर और 136.8Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस में उपलब्ध है। वहीं, CNG वेरिएंट 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है, जो 87bhp पावर और 121.5Nm टॉर्क देता है।
Design and Road Presence
Maruti Eartiga का डिजाइन भी इसे भीड़ से अलग करता है। क्रोम ट्रीटमेंट वाला बड़ा ग्रिल, वाइड बंपर, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, और फॉग लैंप इसके लुक को प्रीमियम बनाते हैं। इसका इंटीरियर बेहद स्पेसियस है, जिससे बैठने पर बड़ी एसयूवी का फील मिलता है।
Safety and Performance
New Generation Maruti Eartiga ने 3-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग हासिल की है, जो इसे सुरक्षित और भरोसेमंद बनाती है। शानदार परफॉर्मेंस, दमदार माइलेज, और किफायती दामों के चलते अर्टिगा बजट 7-सीटर सेगमेंट में सबसे पसंदीदा विकल्प बनी हुई है।
Maruti Eartiga ने न केवल बाजार में अपनी जगह बनाई है, बल्कि बजट एमपीवी सेगमेंट को नए आयाम दिए हैं। इसके माइलेज, परफॉर्मेंस, और स्टाइलिंग ने इसे ग्राहकों की पहली पसंद बना दिया है।