देश में गेहूं की बुवाई क्षेत्र में बढ़ोतरी : अब तक 558 लाख हेक्टेयर से भी अधिक हुई बुवाई , जानिए संपूर्ण आंकड़े

By
On:
Follow Us

गेहूं की बुवाई क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी..

देश में रबी फसलों की बुवाई में तेज़ी आई है, और इस साल अब तक 558 लाख 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी की जा चुकी है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 556 लाख 67 हजार हेक्टेयर था, जिससे इस साल बुवाई में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

गेहूं की बुवाई में बढ़ोतरी

इस साल गेहूं की बुवाई में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है, जो अब तक 293.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 284.17 लाख हेक्टेयर थी। देश भर में गेहूं की बुवाई को बढ़ावा मिला है, और यह रबी फसल का प्रमुख हिस्सा बनी हुई है।

अन्य प्रमुख रबी फसलों की स्थिति

रबी फसलों की पिछले साल की बुवाई क्षेत्र और अभी के बुवाई 16 दिसम्बर 2024 की स्थिति (लाख में)की स्थिति इस प्रकार हैं-

  • चना: अब तक 86 लाख हेक्टेयर में बोया गया, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा अधिक है।
  • मसूर: 16.03 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई है, जो पिछले साल के आंकड़े से लगभग समान है।
  • उड़द: 3.19 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 3.86 लाख हेक्टेयर था।
  • मोटे अनाज: 38.75 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जिसमें ज्वार और मक्का शामिल हैं।
  • तिलहन: इस साल अब तक 91.60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहन की बोनी हो चुकी है।

रबी क्षेत्र का कुल आंकड़ा

देश में रबी फसलों के लिए कुल क्षेत्रफल इस साल 635.60 लाख हेक्टेयर निर्धारित किया गया था, जिसमें अब तक 558.80 लाख हेक्टेयर में बोनी हो चुकी है। यह आंकड़ा पिछले साल के समान अवधि में 556.67 लाख हेक्टेयर था।

ध्यान रखें : कुल क्षेत्रफल के आंकड़े दी गई जानकारी से अलग है क्योंकि सभी फसलों को इसमें सम्मिलित नहीं किया जा सकता हैं।

कृषि क्षेत्र में निरंतर विकास

देश के कृषि क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है और किसानों के बेहतर उत्पाद के लिए सरकार की विभिन्न योजनाएं मददगार साबित हो रही हैं। गेहूं और अन्य रबी फसलों की बढ़ती बुवाई से यह स्पष्ट होता है कि किसानों ने इस सीजन में अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए जो प्रयास किए हैं, वह सफल हो रहे हैं।

For Feedback - patidarpatidar338@gmail.com

Leave a Comment

WhatsApp Group Link