धान की MSP पर खरीद : 20 जनवरी 2025 तक किसान ले सकते हैं MSP का लाभ

By
On:
Follow Us

धान की MSP पर खरीद से संबंधित जानकारी..

मध्य प्रदेश में धान खरीदी का सीजन जोरों पर है। 2 दिसंबर 2024 से शुरू हुई धान खरीदी प्रक्रिया में अब तक 2,11,780 किसानों से 14,09,493 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। यह खरीदी 20 जनवरी 2025 तक चलेगी। किसानों को समय पर अपना पंजीयन करवाने और उपार्जन केंद्रों पर अपना नंबर लगाने की सलाह दी गई है।खरीद की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2025 हैं।खरीदी का समय सुबह 9 बजे से रात 7 बजे तक हैं।

धान के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)

  • सामान्य धान : 2,300 रुपए प्रति क्विंटल
  • ग्रेड-A धान : 2,320 रुपए प्रति क्विंटल

किसानों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में 1,358 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसानों को बिना किसी असुविधा के अपनी फसल बेचने की व्यवस्था की गई है।

धान की खरीदी प्रक्रिया

  • MSP पर फसल बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
  • उपार्जन केवल सोमवार से शुक्रवार के बीच होता है।
  • केवल एफएक्यू गुणवत्ता की फसल उपार्जित की जाएगी। उपार्जन केंद्रों पर गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
  • फसल बेचने के बाद किसानों को भुगतान उनके आधार नंबर से जुड़े बैंक खाते में सीधे किया जाएगा।
  • पंजीकरण और उपार्जन से जुड़ी समस्याओं के लिए तकनीकी सेल और कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

जिलों में धान खरीदी के आंकड़े

जानें, मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कितनी मात्रा में धान खरीदी हुई है:

  1. सीधी: 40,959 मीट्रिक टन
  2. दमोह: 26,655 मीट्रिक टन
  3. पन्ना: 36,875 मीट्रिक टन
  4. सागर: 5,110 मीट्रिक टन
  5. शहडोल: 73,311 मीट्रिक टन
  6. अनूपपुर: 30,512 मीट्रिक टन
  7. उमरिया: 40,488 मीट्रिक टन
  8. रीवा: 1,61,640 मीट्रिक टन
  9. सतना: 1,57,085 मीट्रिक टन
  10. सिंगरौली: 56,394 मीट्रिक टन
  11. मऊगंज: 39,672 मीट्रिक टन
  12. मैहर: 51,501 मीट्रिक टन
  13. रायसेन: 11,409 मीट्रिक टन
  14. सीहोर: 8,682 मीट्रिक टन
  15. विदिशा: 518 मीट्रिक टन
  16. नर्मदापुरम: 54,276 मीट्रिक टन
  17. बैतूल: 15,243 मीट्रिक टन
  18. हरदा: 129 मीट्रिक टन
  19. बालाघाट: 1,82,287 मीट्रिक टन
  20. कटनी: 1,47,850 मीट्रिक टन
  21. मंडला: 77,746 मीट्रिक टन
  22. नरसिंहपुर: 32,145 मीट्रिक टन
  23. जबलपुर: 89,045 मीट्रिक टन
  24. सिवनी: 58,286 मीट्रिक टन
  25. डिंडोरी: 8,720 मीट्रिक टन
  26. छिंदवाड़ा: 2,597 मीट्रिक टन
  27. भिंड: 207 मीट्रिक टन
  28. शिवपुरी: 92 मीट्रिक टन
  29. झाबुआ: 13 मीट्रिक टन
  30. अलीराजपुर: 46 मीट्रिक टन

किसानों के लिए आवश्यक सलाह

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना नंबर लगवाएं और निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार ही अपनी फसल बेचें। किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

अधिक जानकारी के लिए इस नंबर 0755-2551471 पर संपर्क करें।

For Feedback - patidarpatidar338@gmail.com

Leave a Comment

WhatsApp Group Link