गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर : राज्य सरकार ने बढ़ाया गन्ने का समर्थन मूल्य , जानिए गन्ने का नया (FRP)2024-25

By
On:
Follow Us

जानिए , गन्ना मूल्य में वृद्धि से किसानों को कितना होगा लाभ

गन्ना मूल्य (Sugarcane Price): गन्ने की बढ़ती लागत और किसानों की समस्याओं को देखते हुए सरकार समय-समय पर गन्ने की कीमतों में वृद्धि करती है। इसी क्रम में पंजाब और बिहार सरकार ने गन्ने के राज्य स्वीकृत मूल्य (SAP) में 10 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की घोषणा की है।पंजाब में पेराई सत्र 2024-25 में गन्ने का मूल्य 401 रुपए प्रति क्विंटल और बिहार में 365 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है।गन्ना मूल्यों में वृद्धि से गन्ना किसानों को चीनी मिलों को अपनी फसल बिक्री पर पहले से अधिक लाभ मिलेगा।

पंजाब के किसानों को मिल रहा है देश में सबसे ऊंचा भाव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों के हितों को प्राथमिकता देती है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए गन्ने के मूल्य (Sugarcane Price) में वृद्धि की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में गन्ने की कीमत पूरे देश में सबसे अधिक है।केंद्र सरकार ने पेराई सत्र 2024-25 के लिए उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) 340 रुपए तय किया है।सरकार की अधिसूचना के अनुसार, गन्ने की अगेती किस्मों का मूल्य 401 रुपए प्रति क्विंटल और मध्यम व पछेती किस्मों का भाव 391 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। पिछले वर्ष दिसंबर में पंजाब सरकार ने गन्ने की कीमत में 11 रुपए की बढ़ोतरी की थी, जिससे SAP 391 रुपए प्रति क्विंटल था।

राज्य में गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत कब होगी?

राज्य गन्ना नियंत्रण बोर्ड ने 25 नवंबर को पेराई सत्र शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के कारण यह प्रक्रिया स्थगित हो गई।राज्य में दोआबा किसान समिति पंजाब नाम के किसान संगठन ने गन्ना पेराई पर SAP देने में देरी के प्रभावों के बारे में चुनाव आयोग से संपर्क किया था।पेराई सत्र की शुरुआत को लेकर राज्य में अभी कोई नई तारीख की जानकारी नहीं दी गई है किंतु जल्द ही पेराई सत्र के लिए नई तारीख घोषित की जाएगी।

पंजाब में गन्ना उत्पादन का क्षेत्रफल और चीनी मिलों की स्थिति

इस वर्ष पंजाब में गन्ने की खेती का रकबा एक लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की तुलना में 95,000 हेक्टेयर अधिक है।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में 9 सहकारी और 6 निजी चीनी मिलें हैं, जिनसे लगभग 700 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की उम्मीद है।पंजाब सरकार द्वारा गन्ने की कीमत बढ़ाने से किसानों को अधिक लाभ मिलेगा।

बिहार सरकार ने भी बढ़ाई गन्ने की कीमत

पंजाब सरकार के बाद बिहार ने भी गन्ने के समर्थन मूल्य में 10 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब उत्तम गुणवत्ता के गन्ने का भाव 365 रुपए प्रति क्विंटल और सामान्य गुणवत्ता के गन्ने का मूल्य 345 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।राज्य सरकार के इस घोषणा से बिहार के गन्ना किसानों को राहत मिली है।बिहार सरकार की ओर से गन्ने के राज्य स्वीकृत मूल्य यानी SAP में वृद्धि के पश्चात् बिहार के किसानों को उत्तम क्वालिटी के गन्ने की कीमत 365 रुपए प्रति क्विंटल और सामान्य क्वालिटी के गन्ने की कीमत 345 रुपए प्रति क्विंटल मिल पाएगी।बिहार सरकार ने पेराई सत्र 2024-25 के लिए नई कीमत सभी चीनी मिलों तक भेज दी हैं और मिलों को इन्हीं कीमतों पर गन्ना खरीदने का निर्देश दिया है।अब यहां की सभी चीनी मिलें बिहार सरकार ओर से तय किए गए SAP के अनुसार गन्ना खरीद का भुगतान करेंगी।

पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ना SAP नया मूल्य : पंजाब और बिहार

  • पंजाब : गन्ने की किस्म के आधार पर नया मूल्य
  • अगेती किस्म 401 रुपए प्रति क्विंटल
  • मध्यम किस्म 391 रुपए प्रति क्विंटल
  • पछेती किस्म 391 रुपए प्रति क्विंटल
  • बिहार : गन्ने की गुणवत्ता के आधार पर नया मूल्य
  • उत्तम गुणवत्ता 365 रुपए प्रति क्विंटल
  • सामान्य गुणवत्ता 345 रुपए प्रति क्विंटल
  • निम्न गुणवत्ता 310 रुपए प्रति क्विंटल

अन्य राज्यों में गन्ने का समर्थन मूल्य (SAP)

(1) उत्तर प्रदेश : हमारे देश का सबसे अधिक गन्ना उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में गन्ने के वर्ष 2024 जनवरी में यूपी सरकार ने गन्ने की कीमत में 20 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की हैं।इस प्रकार इस वर्ष गन्ने के मूल्य की बात की जाए तो 20 रुपए की वृद्धि के साथ गन्ने की अगेती किस्म का मूल्य 370 रुपए , सामान्य किस्म का 350 रुपए और पछेती किस्म का 355 रुपए प्रति क्विंटल है।

(2) हरियाणा : हरियाणा में गन्ने का मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल है।

(3) उत्तराखंड : उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य 375 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

For Feedback - patidarpatidar338@gmail.com

Leave a Comment

WhatsApp Group Link